टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर होगी कार्रवाई, राम मंदिर और सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सरकार गंभीर
संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि राम मंदिर के फैसले और तत्कालीन सीजेआई पर अभद्र टिप्पणी करना एक गंभीर विषय है। इसको लेकर उचित कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।