Share Market Today: शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड: पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359.87 अंक (0.70 फीसदी) की तेजी के साथ 51,904.17 के स्तर पर खुला।