देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर से 25,320 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस घातक बीमारी से 161 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 16,637 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।