काम की खबर : न्यू वेज कोड लागू हुआ तो आम कर्मचारियों के इन हैंड सैलरी में आएगी कमी
एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए वित्तीय वर्ष 2021-2022 से केंद्र सरकार न्यू वेज कोड को अमल में ला सकती है। अगर ऐसा हुआ तो आपकी सैलरी स्ट्रक्चर समेत भविष्य निधि में योगदान, ग्रेच्युटी और टैक्स देनदारी में भी परिवर्तन होगा।