झारखंड : घर में हुआ जानलेवा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक घर में विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह सिलेंडर ब्लास्ट प्रतीत हो रहा है।