चुनावी हलचल Live : थोड़ी देर में नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी का नामांकन, जानकीनाथ मंदिर में की पूजा
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए इस बार नंदीग्राम हॉट सीट साबित होगी क्योंकि इस सीट से पहली बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही है। वहीं इस सीट से उनका सामना भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। आज सुवेंदु अधिकारी अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं।