PM Modi in Bangladesh LIVE: पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी काली मंदिर में की पूजा, मतुआ समुदाय के लोगों से होंगे रूबरू
पीएम मोदी का आज बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। आज पीएम दक्षिणपश्चिमी शतखिरा और गोपालगंज में जशोरेश्वरी और ओरकांडी मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। वह ईश्वर गांव पहुंचेंगे और यहां जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।