फ्लैट आवंटन मामला: ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी समेत आम्रपाली समूह के 1800 घर खरीदारों को नोटिस
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत उन 1800 लोगों को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त रिसीवर ने बकाया भुगतान का नोटिस भेजा है, जिन्होंने नोएडा में आम्रपाली समूह की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं में घर खरीद रखे हैं।