महाराष्ट्र: रामदास अठावले ने दिया अमरिंदर सिंह को एनडीए में शामिल होने का न्योता, कहा- चुनाव में पहुंचा सकते हैं फायदा
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।