सीधी जंग के मूड में अमरिंदर सिंह: कहा- प्रदेश अध्यक्ष के नाते नवजोत सिद्धू चाहे तो मुझे पार्टी से निकाल दें
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कांग्रेस पार्टी और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मुखर कैप्टन अमरिंदर सिंह के तेवरों ने साफ कर दिया है कि वे अब जंग में किसी भी हद तक जा सकते हैं।