भंडाफोड़ : पाकिस्तान से गुजरात आई 315 करोड़ रुपये की खेप जब्त, नशा तस्करी रैकेट से जुड़े तीन गिरफ्तार
गुजरात की देवभूमि द्वारका पुलिस ने ड्रग डीलरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मछुआरों को गिरफ्तार किया है जो एक नाव से अरब सागर में गए थे। वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पाकिस्तानी डीलरों से ड्रग की डिलीवरी ली।