रोकना पड़ा महंगा: सरेराह शराब पीने से मना करने पर चार शराबियों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई को पीटा, लोगों ने बचाया
पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में सरेराह शराब पीने से मना करने पर चार युवकों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई की पिटाई कर दी। लोगों ने पुलिसकर्मी को पीटता देख बीच बचाव किया और चारों आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।