दिल्ली, हरियाणा-पंजाब : धुएं की चादर में लिपटे दिखे तीनों राज्य, नासा ने साझा की तस्वीर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में दीपावली के दौरान फोड़े गए पटाखों और पराली जलाए जाने से वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में नासा की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें यह पूरा इलाका धुएं की चादर से ढंका दिखाई दे रहा है।