दिल्ली : फेरीवालों ने बढ़ाई हाईकोर्ट की चिंता, कहा- हम शहर को बर्बाद होने की अनुमति नहीं दे सकते
उच्च न्यायालय ने अवैध फेरीवालों (हॉकर) की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर करते हुए बुधवार को कहा, हम शहर को बर्बाद होने की अनुमति नहीं दे सकते और हम यहां कानून के शासन की रक्षा के लिए हैं।