झारखंड एटीएस को कामयाबी: सीआरपीएफ के जवान समेत तीन गिरफ्तार, नक्सलियों को हथियार सप्लाई करता था गिरोह
झारखंड पुलिस के आतंक विरोधी दस्ते (ATS) ने सीआरपीएफ के एक जवान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी), नक्सलियों व अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति करने का आरोप है।