खुलासा: कैपिटल हिंसा से पहले प्रिंस हैरी ने की थी ट्विटर के सीईओ से बात, जताई थी अमेरिका में अशांति की आशंका
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने छह जनवरी को हुई यूएस कैपिटल हिंसा से पहले ट्विटर के सीईओ को यह चेतावनी दी थी कि अमेरिका की राजधानी में अशांति पैदा करने के लिए सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया जा रहा है।