झटका: रिजर्व बैंक ने कहा- उद्योग जगत को बैंक खोलने की मंजूरी नहीं, आंतरिक समिति की सिफारिश ठुकराई
रिजर्व बैंक ने औद्योगिक घरानों के बैंक खोलने की उम्मीदों को झटका दे दिया। आंतरिक कार्यसमिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए आरबीआई ने बताया कि बड़े कॉरेपोरेट हाउस और उद्योगों के बैंक खोलने की सिफारिश पर विचार नहीं किया गया है।