नरेंद्र गिरि केस : सीबीआई के हाथ लगा ऑडियो क्लिप, आनंद गिरि की आवाज होने की आशंका, सुनवाई आज
अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की रहस्यमय हालात में मौत का राज खुलने की उम्मीदें एक बार फिर जगी हैं। दरअसल सीबीआई के हाथों एक ऑडियो क्लिप लगी है जो इस मामले के खुलासे में अहम सबूत साबित हो सकती है।