सनसनीखेज खुलासा : आनंद गिरि ने फोन पर नरेंद्र गिरि को धमकाया था, वीडियो दिखा दूंगा तो पैरों तले जमीन खिसक जाएगी
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आनंद गिरि ने मई 2021 में नरेंद्र गिरि को फोन पर धमकी दी थी कि ‘उसके पास ऐसा वीडियो है, जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी’।