सुरक्षा घेरा मजबूत: पठानकोट ग्रेनेड हमले के बाद जम्मू-कठुआ में हाई अलर्ट, सैन्य और सीआरपीएफ कैंप की सुरक्षा कड़ी
पठानकोट में सैन्य कैंप के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ से लेकर जम्मू तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। लखनपुर से लेकर जम्मू तक हाइवे किनारे सभी सैन्य और सुरक्षा कैंप के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।