Cryptocurrency Prices Crash: देश में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगी रोक, संसद में विधेयक लाए जाने की खबर के बाद घटी डिजिटल करेंसी की कीमत
भारत में सभी तरह की क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित करने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार द्वारा एक विधेयक पेश करने की खबर के बाद क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 29 नवंबर से होगी।