बिहार कैबिनेट की मंजूरी: 149 आईटीआई संस्थानों का होगा आधुनिकीकरण, नीतीश सरकार ने किया टाटा से करार
अब बिहार के युवा भी इस आधुनिकता के दौर में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनको रोजगार मिलने में आसानी हो। बिहार कैबिनेट ने मंगलवार को टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ 149 आईटीआई के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी है।