सम्मान: भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने मां, मातृभाषा और मातृभूमि के आदर करने पर जोर दिया
भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा ने बृहस्पतिवार को टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और कई अन्य लोगों को उनकी मेधावी सेवाओं के लिए डॉ. रामिनेनी फाउंडेशन पुरस्कार प्रदान किए।