सवाल-जवाब: केशरीनाथ त्रिपाठी बोले- चुनावी भाषण में व्यक्तिगत आलोचना गलत, अटल युग में होता था मर्यादापूर्ण भाषा का प्रयोग
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी राजनीति में व्यक्तिगत आलोचना को सही नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि चुनावी सभाओं में किसी की भी व्यक्तिगत आलोचना नहीं होनी चाहिए।