राहत भरी खबर: पंजाब की आबोहवा में कम हुआ प्रदूषण, बठिंडा और अमृतसर की वायु गुणवत्ता सुधरी
पंजाब की आबोहवा का स्तर अब सुधरने लगा है। अमृतसर और बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर ऑरेंज से सुधरकर येलो जोन में पहुंच गया है। लुधियाना और जालंधर में अभी हालात सामान्य नहीं हो पाई है।