Cyclone Jawad Live : ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश, एनडीआरएफ की 19 टीमें तैनात, 48 राहत केंद्र खोले
मौसम विभाग के मुताबिक आज पुरी में जमीन से टकराने के पहले चक्रवात और भी कमजोर होते हुए गहरे दबाव में पहुंच जाएगा। पुरी में बारिश शुरू हो गई है। तूफान के कमजोर पड़ने से नुकसान और तबाही कम होने की संभावना है। हालांकि, आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।