BJP Chintan Shivir: 19 मई से जयपुर में भाजपा का मंथन, पीएम मोदी नेताओं को वर्चुअली करेंगे संबोधित, जानें कार्यक्रम
कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में भाजपा का चिंतन शिविर शुरू होने वाला है। जयपुर में 19 से 21 मई तक भाजपा का चिंतन शिविर होगा। 20 मई को शिविर में मौजूद सभी नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।