डिजिटल दुनिया : सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में संभावनाएं, भारत में है ग्लोबल चिप पावर हाउस बनने की क्षमता
तेजी से बदलते डिजिटल दौर में सेमीकंडक्टर या माइक्रोचिप का महत्व भी बढ़ा है। सिलिकॉन की बनी लगभग आधे इंच की इस चिप की उपयोगिता मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और फिटनेस बैंड से लेकर अस्पतालों में उपयोग में आने वाली टेस्टिंग मशीन तक में देखी जा सकती है।