पाकिस्तान: इमरान खान बोले- देश-विदेशों में रची जा रही मुझे मारने की साजिश, साधा सरकार पर निशाना
पंजाब प्रांत के सियालकोट में एक बड़ी रैली में इमरान खान ने कहा कि उन्हें कुछ दिन पहले इस साजिश के बारे में पता चला और अगर उन्हें कुछ हुआ तो लोगों को वीडियो संदेश के जरिए अपराधियों के बारे में पता चल जाएगा।