Protest: चंडीगढ़ सीमा पर सिंघु जैसा हाल, टेंट लगा किसानों का प्रदर्शन जारी, कूलर व इनवर्टर की भी व्यवस्था, जानें- क्या हैं इनकी प्रमुख मांगें
पंजाब में किसान फिर आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को उन्होंने चंडीगढ़ की ओर कूच किया लेकिन सीमा पर ही उन्हें रोक लिया गया। अब किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर अपना डेरा डाल दिया है।