Amarnath Cloudburst: अमरनाथ यात्रा पर गए इंदौर के तीन यात्री लापता, प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
अमरनाथ यात्रा में मध्य प्रदेश के इंदौर के तीन यात्री लापता है। प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन की मदद से उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, सरकार ने यात्रा में फंसे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।