Pakistan News: पाकिस्तान में हिंदू लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
16 वर्षीय हिंदू लड़की करीना का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन और उसके बाद शादी कराने के खिलाफ अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों ने सिंध प्रांत में नवाबशाह स्थित पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।