RSS: खाद्य कीमतों के बढ़ने पर आरएसएस महासचिव ने जताई चिंता, बोले- लोग चाहते हैं खाना, कपड़ा और मकान सस्ता हो
आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने शनिवार को कहा कि मुद्रास्फीति और खाने पीने के चीजों की कीमतों को लेकर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और मकान सस्ता हो क्योंकि ये बुनियादी जरूरतें हैं।