हरियाणा केसरी न्यूज़hi

हरियाणा केसरी न्यूज़

सच्ची खबर • आपकी आवाज़
BREAKINGहरियाणा केसरी न्यूज़ पर पढ़ें हर क्षेत्र की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

समाचार

हरियाणा पिछड़े वर्ग आयोग में सभी सदस्य पिछड़े वर्ग से हो, ताकि पिछड़े वर्ग का भला किया जा सके व नवनियुक्त चेयरमैन पिछड़े वर्ग से होने पर सरकार का जताया आभार : विशाल जालंधरा

हरियाणा पिछड़े वर्ग आयोग में सभी सदस्य पिछड़े वर्ग से हो, ताकि पिछड़े वर्ग का भला किया जा सके व नवनियुक्त चेयरमैन पिछड़े वर्ग से होने पर सरकार का जताया आभार : विशाल जालंधरा
आज दिनांक 17 जुलाई को प्रेस नोट जारी  करते हुए राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी के युवा नेता विशाल जालंधरा ने कहा की हरियाणा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग आयोग का गठन करना इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है जो पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने के लिए इस आयोग का गठन किया है । लेकिन दूसरी ओर इस आयोग में नवनियुक्त चेयरमैन के अलावा  पिछड़े वर्ग का केवल एक ही सदस्य है जब की इसमें चेयरमैन सहित कुल सदस्य की संख्या 5 है  , राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी पिछड़े वर्ग आयोग के नवनियुक्त चेयरमेन पिछड़े वर्ग से होने पर सरकार का आभार जताती है व हरियाणा सरकार से मांग करती है की अनुसूचित जाति व एन सी बी सी. की तरह संवैधानिक दर्जा प्राप्त होने के साथ साथ चेयरमैन सहित सभी सदस्य पिछड़े वर्ग से होने चाहिए ।   विशाल जालंधरा ने कहा की इतने लम्बे अंतराल के बाद पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है उसमे भी बैकवर्ड क्लास के लोगो को ऊचित प्रतिनिधित्व न देना सरकार की पिछड़े वर्ग के प्रति अपेक्षा व भेदभावपूर्ण सोच को दर्शाता है व कहा कि पिछडा़ वर्ग आयोग में चैयरमेन सहित दो को छोड़कर अन्य सदस्यों की नियुक्ति उनकी समझ से परे है ।  विशाल जालंधरा  ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल से पिछडा़ वर्ग समाज पूछना चाहता है कि क्या पिछडा़ वर्ग की 77 जातियां में चेयरमैन व एक सदस्य को छोड़कर कोई भी योग्य व्यक्ति नहीं मिला जो पिछडा़ वर्ग से बाहर से सदस्य बनाने पड़े ।  व कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 42 प्रतिशत पिछडे़ वर्गों के लोगों को एक झटके के साथ बेवकूफ़ बना दिया। मुख्यमंत्री जी ये कैसे भूल गए कि आपकी सरकार व केन्द्र की सरकार पिछडे़ वर्गों के कारण बनी है और उस वर्ग पर आप बार-बार अन्याय कर रहे हो । मुख्यमंत्री एवं पूरी सरकार ये बताए कि जब एस सी आयोग के चेयरमैन व सदस्य उसी समाज से हैं और राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग के चेयरमैन एवं सभी सदस्य पिछडा़ वर्ग से हैं तो हरियाणा में पिछडा़ वर्ग से चेयरमैन सहित दो को छोड़कर बाकी सदस्य बनाना कहां तक न्यायसंगत है । पिछड़े वर्ग के लोगो के अलावा कौन पिछड़े वर्ग की समस्याओं को सही तरीके से समझ सकता है । इसके लिए सरकार को दोबारा से इसके सदस्यों में फेर बदल करना चाहिए और सभी सदस्यों जो पिछड़े वर्ग से संबंधित हो उनको इस आयोग में लेना चाहिए । इसके लिए राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी को एक पत्र के माध्यम से मांगपत्र भेजेंगी। और सरकार से मांग करती है की हमारी इस बात पर गौर किया जाए ताकि पूरे हरियाणा में ये संदेश जाए की हरियाणा सरकार पिछड़े वर्ग की हितेषी है । व विशाल जालंधरा ने कहा की जो सरकार द्वारा चिराग योजना के तहत बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की सरकार जो योजना बना रही है राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी इसका विरोध दर्ज करवाती है सरकारी स्कूलों में बच्चो से 500-500 रूपये फीस लेना सरकार की मंशा पर कही न कही प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है । क्योंकि सरकारी स्कूलों में गरीब के बच्चे ही पढ़ने जाते है जो की महीने के 500 रूपये फीस देने में भी सक्षम नही  होते है । अब तक भी तो सरकारें चल रही थी इस प्रकार से सरकारी स्कूलों की फ़ीस बढ़ाना बहुत ही गलत कदम है सरकार को इस फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए ताकि गरीब आदमी के बच्चे भी शिक्षा को ले सके ।
Haryana Kesari News Network

Ad Code

Subscribe Us

Ad Space

🥋 BHIWANI KARATE ACADEMY
📍 New Anaj Mandi, Bhiwani
📞 8053771000 | 9255163388
Coach: Rohit Verma
ADMISSION OPEN

Haryana Kesari News Network



Ticker

8/recent/ticker-posts

Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Labels

About Us

Categories

Main Tags

About Us

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Facebook

Ads on article

ADVERTISEMENT
🥋 BHIWANI KARATE ACADEMY
Self Defence • Fitness • Discipline • Championship Training
📍 New Anaj Mandi, Bhiwani
📞 8053771000 | 9255163388
Admission Open
banner image

Advertise in articles 1

Recent in Sports

3/Sports/post-list

advertising articles 2

Random Posts

3/random/post-list

Advertise under the article

Slider Post

Haryana Kesari News Network

Latest News

recent/hot-posts