Hair Transplant : एनएमसी का डॉक्टरों को निर्देश, सिर्फ यूट्यूब देख कर न करें हेयर ट्रांसप्लांट
सरकार ने हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी को लेकर लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। 20 सितंबर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार डॉक्टरों से कहा गया है कि वे बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सर्जरी न करें।