Malaysia : मलयेशिया के पूर्व पीएम रज्जाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को भ्रष्टाचार के मामले में 10 वर्ष की सजा
मलयेशिया की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की पत्नी रोस्माह मंसूर को अपने पति के कार्यकाल में रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराने के बाद 10 साल की सजा सुनाई है।