Women Take Off Hijab In Iran : ईरान में महिलाओं ने उतार फेंका हिजाब, युवती की हिरासत में मौत पर जताया विरोध
ईरान में शनिवार को मॉरल पुलिसिंग की वजह से जान गंवाने वाली महसा अमिनी को न्याय दिलाने की मुहिम और तेज हो गई। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए, यहां तक कि प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेहरे से हिजाब हटाकर अपने कड़े विरोध का प्रदर्शन किया।