Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

"सुरेश कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष | भव्य स्वागत समारोह"


via https://www.youtube.com/watch?v=vDOxALcYLBQ प्रेस नोट सुरेश कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिवानी, 21 नवंबर: अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ की ओर से आज भिवानी शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सुरेश कुमार प्रजापति को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरेश कुमार प्रजापति को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा, "मैं समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। हमारा लक्ष्य समाज को एकजुट करना और उसके विकास के लिए काम करना है।" इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक शांता कुमार आर्य ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि सुरेश कुमार प्रजापति संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। महासंघ के सभी सदस्य समाज के उत्थान और पिछड़े वर्गों के लिए मिलकर कार्य करेंगे।" इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। समाप्त https://www.youtube.com/watch?v=vDOxALcYLBQ