हरियाणा केसरी न्यूज़hi

हरियाणा केसरी न्यूज़

सच्ची खबर • आपकी आवाज़
BREAKINGहरियाणा केसरी न्यूज़ पर पढ़ें हर क्षेत्र की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

समाचार

भिवानी में पहली बार एक मंच पर सम्मानित हुई 51 सामाजिक संस्थाएंसूर्यवंशी महाराजा शूरसैनी जयंती के उपलक्ष्य में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने किया सम्मान समारोहनवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित

भिवानी में पहली बार एक मंच पर सम्मानित हुई 51 सामाजिक संस्थाएं
सूर्यवंशी महाराजा शूरसैनी जयंती के उपलक्ष्य में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने किया सम्मान समारोह
नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों व समाजसेवियों को किया सम्मानित
यश वेलफेयर ट्रस्ट रोहतक को किया 5वां सूर्यवंशी महाराजा शूरसैनी अवॉर्ड से सम्मानित
महापुरूषों के जीवन आदर्श को अपनाने की प्रेरणा देते है ऐसे कार्यक्रम : विधायक घनश्याम सर्राफ
समाज की प्रगति, सामंजस्य और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है प्रतिभाओं का सम्मान : विजेंद्र बडग़ुज्जर
भिवानी, 23 दिसंबर : सूर्यवंशी महाराजा शूरसैनी जयंती के उपलक्ष्य में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था रजि. द्वारा स्थानीय हांसी रोड़ स्थित एमएस ग्रैंड होटल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने शिरकत की तथा कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ व अति विशिष्ट के तौर पर प्रमुख समाजसेवी पालाराम सैनी कैथल व आम आदमी पार्टी की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष पार्षद विनोद प्रजापति व डा. नरेश सैनी धिराणाकलां रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर अश्विनी संभ्रवाल ने किया। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भिवानी में पहली बार 51 संस्थाओं को एक मंच पर सम्मानित किया गया।
      कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था रजि. की प्रधान उर्मिला सुरेश सैनी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा में मैरिट प्राप्त विद्यार्थी, बुजुर्ग विनोद जांगड़ा, मातुराम, बिसंबर कायत, राजू सोलंकी, देवेंद्र सिंह, मोहित, रामपत ठेकेदार, प्रदीप पुजारी, समाजसेवी डा. कुलदीप सैनी, रणबीर भाटी, महेंद्रपाल यादव, कृष्ण सैनी, अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, सत्यनारायण सैनी, हरीश हालुवासिया, नेत्रपाल तंवर, योगाचार्य गौरव, खिलाड़ी व विद्यार्थी अंजली चौहान, रहीश, मनोज, मनदीप सिंह, ललित, कनिष्का, मोहित, मानसी, दिनेश, ओंकार सैनी को सम्मानिनत किया गया। इसके अलावा सामाजिक संस्था प्रजापति जागृति मंच, एक कदम रोशनी की ओर, एक कदम हरियाली की ओर, महात्मा ज्योतिबा फूले जनकल्याण संगठन, वूमैन हैल्पिंग सोसायटी, वंशिका फाउंडेशन, सेवा सहयोग संस्था, श्रीविश्वकर्मा शिक्षा एवं जनकल्याण समिति, भिवानी सैन जागृति एवं जनकल्याण मंच, आदर्श ब्राह्मण महासभा, आजाद सेना, अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ दिल्ली, महात्मा ज्योतिबा फूले कोचिंग संस्थान रोहतक, यश वेलफेयर ट्रस्ट, हेमंत सैनी कल्चरर थियेटर एवं वेलफेयर सोसायटी, चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप, स्वामी जीतू धानक समाज कल्याण सेवा समिति, श्रीश्याम गौसेवा आनंद मंडल, राष्ट्रीय सम्मान ट्रस्ट, भिवानी कलाकार संगठन, सहज योग कक्षा, आजाद सेना, श्रीसैनी धर्मार्थ ट्रस्ट, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन, महात्मा ज्योतिबा फूले स्पोट्स अकादमी, प्रजापत महासभा, चमार महासभा, श्रीमती देवीबाई आश्रम, नौरंगाबाद जनकल्यण एवं सहयोग समिति, सैनी विचार मंच, संत दुर्बलनाथ शक्तिपीठ संस्थान, दलबीरानंद आश्रम ढ़ाणा, धानक सभा, संत शिरोमणी कबीर वेलफेयर सोसायटी, सैनी सभा नई बस्ती, ऑल इंडिया सैनी महापंचायत महम, भिवानी हैल्थ सैंटर सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। वही समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले संस्था को यश वेलफेयर ट्रस्ट रोहतक को पांचवां सूर्यवंशी महाराजा शूरसैनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यश वेलफेयर ट्रस्ट रोहतक द्वारा पिछले तीन वर्षो से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को पढ़ाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फूले नि:शुल्क कोचिंग संस्थान चलाया हुआ है।
     इस मौके पर मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि महाराजा शूरसैनी को राजा राम के वंशज थे, जिन्होंने भी अपने शासनकाल में भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाते हुए एक सभ्य समाज की संरचना की थी। ऐसे में अब यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम महाराजा शूरसैनी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र की तरक्की मे अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा एक मंच पर 51 संस्थाओं का सम्मान करना करना केवल सराहनीय, बल्कि प्रेरणादायी भी है।
      इस मौके पर अति विशिष्ट समाजसेवी पालाराम सैनी कैथल व आम आदमी पार्टी की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदु शर्मा ने कहा कि समाज की प्रतिभा के सम्मान का समाज की तरक्की के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि यह समाज के विकास, समृद्धि और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि जब समाज प्रतिभाओं को पहचानता है और उनका सम्मान करता है तो यह केवल व्यक्तिगत सफलता को नहीं, बल्कि सामूहिक प्रगति को भी प्रोत्साहित करता है।
     इस मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाईस चेयरमैन विजेंद्र बडग़ुज्जर ने कहा कि प्रतिभा का सम्मान केवल एक व्यक्ति को गौरवांवित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की प्रगति, सामंजस्य और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का एक साधन है। उन्होंने कहा कि एक समाज तभी विकसित हो सकता है जब वह अपनी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करे।

Haryana Kesari News Network

Ad Code

Subscribe Us

Ad Space

🥋 BHIWANI KARATE ACADEMY
📍 New Anaj Mandi, Bhiwani
📞 8053771000 | 9255163388
Coach: Rohit Verma
ADMISSION OPEN

Haryana Kesari News Network



Ticker

8/recent/ticker-posts

Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Labels

About Us

Categories

Main Tags

About Us

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Facebook

Ads on article

ADVERTISEMENT
🥋 BHIWANI KARATE ACADEMY
Self Defence • Fitness • Discipline • Championship Training
📍 New Anaj Mandi, Bhiwani
📞 8053771000 | 9255163388
Admission Open
banner image

Advertise in articles 1

Recent in Sports

3/Sports/post-list

advertising articles 2

Random Posts

3/random/post-list

Advertise under the article

Slider Post

Haryana Kesari News Network

Latest News

recent/hot-posts