Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी ने उठाई प्रजापति समाज की प्रमुख मांगें, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम लिखा पत्र ।

राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी ने उठाई प्रजापति समाज की प्रमुख मांगें, मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम लिखा पत्र । 

26 दिसंबर,भिवानी:राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी ने भिवानी शहर में प्रजापति समाज से जुड़ी लंबे समय से लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजा है। पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्रीमती संतोष देवी ने बताया कि भिवानी में प्रजापति समाज की जनसंख्या 20,000 से अधिक है, लेकिन समाज के लिए आज तक कोई स्थायी कम्युनिटी हाल उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन हेतु प्रजापति समाज को एक एकड़ भूमि आवंटित की जानी चाहिए। इसके साथ ही नगर परिषद भिवानी द्वारा पूर्व में प्रस्तावित कुंभकार चौक एवं श्री दक्ष प्रजापति चौक (मिनी बायपास, नया बस स्टैंड के समीप) के निर्माण एवं रेनोवेशन की मांग भी रखी गई है।
प्रेस को जारी बयान में बताया गया कि शहर के अन्य प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जबकि प्रजापति समाज से जुड़े दोनों चौकों का कार्य वर्षों से लंबित है। इसके अतिरिक्त नए बस स्टैंड से शहर में प्रवेश द्वार पर प्रस्तावित प्रजापति द्वार के निर्माण हेतु अब तक बजट जारी न होना भी चिंता का विषय है।
श्रीमती संतोष देवी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन सभी मुद्दों पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक बजट स्वीकृत किया जाए और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि प्रजापति समाज को उसका अधिकार मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ