Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

वर्षों से की जा रही गली निर्माण की मांग अब जाकर हुई पूरी,नगर परिषद का बहुत बहुत आभार"– विशाल जालंधरा

“वर्षों से की जा रही गली निर्माण की मांग अब जाकर हुई पूरी,नगर परिषद का बहुत बहुत आभार"– विशाल जालंधरा

गली व नालियों के निर्माण कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने पर ठेकेदार को गलीवासियों ने प्रशंसा पत्र देकर किया धन्यवाद 

भिवानी,06 जनवरी: नगर परिषद भिवानी द्वारा वार्ड नंबर 28 स्थित 11 हट्टा लोहड़ बाजार, कुम्हारों की गली में गली निर्माण एवं नालियों के निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही जलभराव, कीचड़ एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं से स्थायी राहत मिली है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद गली का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल है।
इस अवसर पर गलीवासियों की ओर से बोलते हुए विशाल जालंधरा ने कहा कि कुम्हारों की गली में गली निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से लगातार की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल गली निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्वच्छता, बेहतर जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हुआ है। गलीवासियों की ओर से उन्होंने नगर परिषद भिवानी का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
गलीवासियों ने नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि श्री भवानी प्रताप एवं वार्ड नंबर 28 से पार्षद श्री आकाश मस्ता की भूमिका की विशेष सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयास और प्रशासनिक सहयोग से यह विकास कार्य संभव हो पाया है। ऐसे जनहितकारी कार्य आमजन के विश्वास को और मजबूत करते हैं।
इसके साथ ही गलीवासियों ने नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर श्री मनीष राठी एवं टेक्निकल एक्सपर्ट श्री मनीष टांक का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने समय-समय पर स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मापदंडों और तकनीकी मानकों की निरंतर समीक्षा की, जिससे कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ सही ढंग से पूरा हुआ।
गलीवासियों द्वारा ठेकेदार श्री मुला राम को गली निर्माण कार्य को समयबद्ध, व्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। गलीवासियों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कार्य के दौरान गलीवासियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लिया गया, जो सराहनीय है।
गलीवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी तथा आमजन को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने भविष्य में भी नगर परिषद से इसी प्रकार के विकास कार्य जारी रखने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर सत्यनारायण प्रजापति,विजय कुमार, राजेश कुमार प्रजापति, बीरू प्रजापति, अजय कुमार प्रजापति, लक्की कुमार, दीपक जालंधरा, अशोक जालंधरा, आशीष प्रजापति,हिमांशु प्रजापति, दिनेश प्रजापति, लक्की हरियाणा, आकाश कुमार प्रजापति, सूरज प्रजापति, हवासिंह प्रजापति, डॉ.अनिल कुमार,पवन कुमार,विनोद कुमार, विकास प्रजापति,सचिन प्रजापति, हेमंत प्रजापति,जुगल किशोर,मनोज कुमार,तेलु राम प्रजापति, ऋषि प्रजापति,पंकज शर्मा सहित अनेक गलीवासी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ