Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य भवन, रूद्रा कॉलोनी, भिवानी में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19 वें पुण्य स्मृति दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य भवन, रूद्रा कॉलोनी, भिवानी में ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19 वें पुण्य स्मृति दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन | 

एम्स बाड़सा से आयी टीम द्वारा किया गया। शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी जी ने बताया कि दादी जी बहुत ही निमित्त, निर्माण, निर्मल व्यक्तित्व के धनी रहे और उनका समाज की सर्व आत्माओं प्रति अथाह प्रेम, दया,रहम, करुणा की भावना रहती थी। इसीलिए उनकी पुण्य स्मृति में हर वर्ष ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय  कोई ना कोई समाज कल्याण का कार्य करते रहते हैं।इसी श्रृंखला में इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है क्योंकि रक्तदान से अनेक असहाय जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है। इस शिविर में अभी तक 60 लोगों द्वारा रक्तदान किया जा चुका है और यह आंकड़ा 70 तक जाने की उम्मीद है।

बीके रजनी दीदी जी ने कहा कि रक्तदान वह महादान है जो दूसरों को जीवन दान से दुआओं का खाता तो जमा करता ही है साथ ही रक्तदाता को भी इसके अनेकों लाभ मिलते हैं। 

इस शुभ अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर, ज्योतिबा फुले ट्रस्ट फाउंडर रमेश सैनी, प्रोपराइटर आफ नूर ज्वैलर्स रिंकू, सुशील कुमार गुप्ता फ़ूड   क्रैकर्स, संस्कार भारती से चित्रकार शिवकुमार, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, पार्षद विनोद चावला, पार्षद शालू अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सुभाष गोयल, आत्मप्रकाश डुडेजा, नरेश आहुजा, विनोद छाबड़ा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।महंत चरण दास ने कहा कि यह संस्था की तरफ से समाज कल्याण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है जिससे अनेक लोगों को फायदा होगा। शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा  ने कहा कि आज अस्पतालों में खून की कमी के कारण बहुत से लोगों की मौत तक भी हो जाती है इसीलिए यह रक्तदान उनका जीवन दान देने का कार्य करेगा । 

शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा जी का भी इस पूरे कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार,एस. के.सिंह,बीके रितिका, बीके रूहानी , बीके सचिन ,बीके सज्जन, बीके रोनित ,  सहित अनेकों बीके भाई-बहन भी मौजूद रहे।