Bhiwani Karate Academy

Bhiwani Karate Academy
Join Now

Ticker

8/recent/ticker-posts

नप ने दी शहरवासियों को 80 लाख रुपये की सौगात विधायक सर्राफ व चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी ने नारियल फोड़कर चार पार्को व 8 गलियों का कार्य करवाया शुरू

 


विकास कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब:सर्राफ

शहर में नहीं रहेगा कोई पार्क जर्जर:भवानी

भिवानी।

रविवार को नगरपरिषद ने शहर के लोगों के लिए दिल खोलकर विकास कार्यो का श्रीगणेश करवाया। विधायक घनश्याम सर्राफ व नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह  ने नारियल फोड़कर सेक्टर 13 के चार पार्को के जीर्णोद्धार तथा शांति नगर की आठ गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस दौरान नगरपरिषद की तरफ से वहां पर मौजूद सभी लेागों का मुंह मीठा करवाया। साथ ही विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब है। बशर्ते जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। उन कार्यो को तत्काल पूरा करवाया जाएगा।

सबसे पहले विधायक घनश्याम सर्राफ, नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह वार्ड संख्या दो के पार्षद के संदीप यादव के साथ सेक्टर 13 पहुंचे। यहां पर सेक्टर के जर्जर चार पार्को के जीर्णोद्धार के कार्य का श्रीगणेश करवाया। विधायक  सर्राफ ने सेक्टर के लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर कार्य शुरू करवाया। इस दौरान भारत माता के नारे भी लगाए गए। यहां के चार पार्को के जीर्णोद्धार का कार्य शुरु करवाया। उक्त इन सभी पार्को पर करीब 43 लाख  रुपये की राशि खर्च होगी। उक्त राशि से इन पार्को में पगडंडी, फुटपाथ, झूल्ले, टूटी हुई दिवारों की जगह नई दिवार, जिम, लोगों के बैठने के लिए सीटें आदि भी लगवाई जाएंगी। ताकि सुबह व शाम के वक्त घुमने वाले लोग इन सीटों पर आराम भी कर सकेंगे। उसके बाद विधायक सर्राफ व नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह शांति नगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने स्वागत किया। वहां पर उस क्षेत्र की करीब 8 गलियों को पक्का करने के कार्य का नारियल  फोड़कर काम शुरू करवाया। पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने यहां पर भी लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

कोई भी पार्क जर्जर नहीं रहेगा, सभी गलियां होगी पक्की:भवानी

नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आज शहर में करीब 80 लाख रुपये के विकास कार्यो का श्रीगणेश करवाया गया है। उक्त राशि में सेक्टर 13 के पांच पार्को तथा शांति नगर की आठ गलियों को पक्का करवाया जाएगा। इन कार्यो के पूरा होने के बाद विकास कार्यो को पंख लग जाएगें। शहर की स्वच्छता बढेगी। उन्होंने कहा कि जिस भी इलाके में कोई गली कच्ची है। उस बारे में उनको जानकारी दे। वे प्राथमिकता के आधार पर उक्त गलियों को पक्का करवाएंगे। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होगी।

क्या कहते है विधायक

विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि सार्वजनिक कार्यो के लिए सरकारी खजाने लबालब है। विकास कार्यो में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए। उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। सीएम नायब सिंह सैनी का भिवानी के साथ विशेष  लगाव है। वे भिवानी के विकास के लिए दिल खोलकर बजट जारी कर रहे है। भिवानी ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास कार्यो की गंगा बह रही है।