लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारी विज्ञापन बंद करके लघु समाचारपत्रों को बंद कराने की साजिश कर रहे हैं
लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारी विज्ञापन बंद करके लघु समाचार पत्रों को बंद कराने की साजिश कर रहे हैं: ईश्वर धामु
भिवानी। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रधान ईश्वर धामु ने आरोप लगाया है के ऐसा लग रहा है कि लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के उच्च अधिकारी प्रदेश के न छपने वाले अखबारों के नाम पर नियमित प्रकाशित हो रहे लघु समाचार पत्रों को बंद करवाना चाहते हैं। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है, यह तो वो ही जाने? उन्होने कहा कि ऐसे निर्णय लेने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता कि लघु समाचार पत्रों का अपना पाठक वर्ग है, जो बड़ी शिद्दत से इन लघु समाचार पत्रों को पढ़ता है। लघु समाचार पत्रों को बंद करवाने की मंशा रखने वाले अधिकारी यह जान लें कि वें सरकार की छवि को एक साजिश के तहत खराब कर रहे हैं। अच्छा रहे 400 प्रतियां छपवा कर 50 हजार की सर्कुलेशन दिखाने वाले अखबारों के भी विज्ञापन बंद कर दिए जाए। उन्होंने यह भी अगर करना ही चाहते हो तो फर्जी मान्यताओं को भी रद्द करें, जो न छपने वाले अखबारों के लोगों को दी गई है। लोक सम्पर्क विभाग के कर्मचारी सही पत्रकारों के मान्यता पाने के आवेदनों पर विचित्र एतराज लगा रहे हैं और न छपने वाले अखबारों के लोगों में रेवड़ी बांट रहे है। लेकिन उच्च अधिकारी अपनी भड़ास नियमित छप रहे अखबारों के विज्ञापन बंद करके निकाल रहे हैं। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी इस मुद्दे को सम्मानित सीएम नायब हसंह सैनी के संज्ञान में लायेगा। क्लब एक बार फिर सविनय निवेदन कर रहे हैं कि अपने स्तर पर जांच करवा कर नियमित प्रकाशित होने वाले अखबारों के विज्ञापन चालू करवाए जाएं। यह जांच डीपीआरओ से न करवा कर किसी अन्य एजेंसी से करवाई जाए। क्योकि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि डीपीआरओ किसी स्थानीय दबाव में आकर गलत रिपोर्ट कर दें। क्लब प्रधान धामु ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर बड़ा निर्णय लिया जायेगा।