कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग हो सकते हैं गरीब
कोरोना महामारी के चलते वैश्विक गरीबी के दायरे में एक अरब से अधिक लोग आ सकते हैं। वहीं, 39.5 करोड़ अत्यधिक गरीबों में से आधे दक्षिण एशिया से होंगे। एक अध्ययन से पता चला है कि मध्यम आय वाले विकासशील देशों में गरीबी स्तर तेजी से बढ़ा है।