Share Market Today: बाजार में लौटी तेजी, करीब 260 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
पिछले कारोबरी सत्र में आई तेज गिरावट के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 261.39 अंक ऊपर 39,989.80 के स्तर पर खुला।