यूपी: मलमास के अंतिम दिन गंगा नहाने जा रही तीन महिलाओं की ट्रक से कुचलकर मौत, हादसे में चार घायल
यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के सामने ट्रक से कुचलकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने जमानिया-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया।