कोरोना से निपटने के लिए सांसद निधि हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
कोरोना महामारी से निपटने के लिए सांसद के स्थानीय क्षेत्र विकास स्कीम के तहत आवंटित राशि के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार के फैसले पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा है।