किसान आंदोलन में देशद्रोह के आरोपियों की रिहाई की मांग, आंदोलन के हाईजैक करने के आरोप
देश में तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन पर बैठे हैं। किसानों को आंदोलन पर बैठे हुए 16 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक बीच का कोई रास्ता नहीं निकल कर आया है। आज यानी 12 दिसंबर से किसान आंदोलन और व्यापक होने वाला है।