Doctor Strange 2 BO Collection Day 2: दूसरे दिन ही ठिठक गए डॉक्टर स्ट्रेंज के पांव, अब बस एडवांस बुकिंग का सहारा
जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई..वाले गाने की तर्ज पर एमसीयू की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ का कलेक्शन रिलीज के दूसरे दिन ठिठक गया है।शुक्रवार को भारी तादाद में ये फिल्म देखने पहुंचे फैंस निर्देशक सैम रैमी की इस पेशकश को देखकर निराश दिखाई दिए।